Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से होने वाले विस्थापितों से मिले भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के कुमारधुबी में बनने वाले रेलवे फ्रेट कॉरिडोर (विस्तारीकरण) को लेकर आसनसोल रेल डिवीजन ने कुमारधुबी, शिवलीबाड़ी पूर्वी व मेढ़ा पंचायत के करीब 250 घरों को घर खाली करने का नोटिस दिया है. इसकी सूचना मिलने के बाद भाजपा के धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा व उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने 21 मार्च को विस्थापित होने वाले लोगों से मुलाकात की. उनकी बातों को सुना. लोगों को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे पर आसनसोल के डीआरएम से वार्ता की जाएगी. धनबाद के सांसद पीएन सिंह और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को मामले से अवगत कराकर इसे संसद और विधानसभा में उठाने का आग्रह करेंगे. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भी पत्राचार किया जाएगा. मौके पर रंजीत मोदी, अजय चौधरी, मुन्ना यादव, दुर्गा देवी सहित अन्यद लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-day-ramkatha-started-in-topchanchi-kalshayatra-started/">धनबाद

: तोपचांची में 10 दिवसीय रामकथा शुरू, निकली कलशयात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही