Search

 
 
 

धनबाद : मंईयां योजना के बारे में भ्रम फैला रही भाजपा- झामुमो

 
Dhanbad : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए झारखंड सरकार की सार्थक पहल है. विपक्षी भाजपा योजना के संबंध में लगातार अनर्गल बयानबाजी कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है. यह बातें झामुमो के धनबाद जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने रविवार को परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं. बताया कि योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना सरकार का लक्ष्य है. इसी को ध्यान में रखकर सरकार काम कर रही है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने, पर स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकती हैं. कार्यकर्ता तुरंत मदद करेंगे. केन्द्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा के लोग मंईयां योजना के बारे में लोगों में भ्रांतियां फैला रहे हैं. वे कह रहे हैं कि दिसंबर के बाद महिलाओं को योजना की  राशि नहीं मिलेगी, जो बिल्कुल ग़लत है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह महत्वाकांक्षी योजना है. सीएम को राज्य की बहन-बेटियों की चिंता हैं. वे लगातार मंईयां सम्मान योजना कि निगरानी कर रहे हैं. शुरुआत में आ रहीं तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है. अब ऑफलाइन भी आवेदन जमा किया जा सकता है. नीलम मिश्रा ने जोर देकर कहा कि योजना के तहत मिलने वाली सम्मान राशि कभी बंद नहीं होगी. लोग किसी के बहकावे में नहीं आएं. जल्द से जल्द अपना आवेदन निकटतम सेंटर में जमा करें. प्रेसवार्ता में मन्नू आलम,  समीर रवानी, मंटू चौहान आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : चतरा:">https://lagatar.in/satyanand-bhogata-met-lalu-and-tejashwi/">चतरा:

मंत्री सत्यानंद भोगता ने लालू और तेजस्वी से की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही