Search

 
 
 

धनबाद : राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने दिया धरना

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) भाजपा धनबाद महानगर की ओर से 28 जुलाई को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर धरना दिया गया. धरना में जिला अध्यक्ष चद्रशेखर सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

   सांसद अधीर रंजन की सदस्यता खत्म करने की मांग

भाजपाइयों ने अधीर रंजन चौधरी मुर्दाबाद व सोनिया गांधी हाय हाय के जमकर नारे लगाये. धरना स्थल पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक टिपणी की है. भारतीय जनता पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. यह लोकतंत्र का अपमान है. धरना में मांग की गई कि अधीर रंजन चौधरी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी लोक सभा की सदस्यता समाप्त की जाए.

  कांग्रेस खो चुकी है अपना संयम

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना संयम खो चुकी है, इसीलिए वह राष्ट्रपति पद पर बैठी एक आदिवासी महिला के खिलाफ अभद्र टिपणी कर ओछी राजनीति कर रही है. उन्होंने इस मुद्दे पर झारखंड में गठबंधन की हेमंत सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आदिवासी महिला के साथ इस अपमान को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन कब तोड़ेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-destruction-of-paver-block-laid-in-the-city-started-at-a-cost-of-ten-crores/">धनबाद

:  दस करोड़ की लागत से शहर में बिछाये गये पेवर ब्लॉक की शुरू हो गई बर्बादी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही