Govindpur (Dhanbad) : धनबाद जिले के गोविंदपुर में भाजपा ने मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया. प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, मंडल प्रभारी रतिरंजन गिरि व मंडल अध्यक्ष तालेश्वर साव के नेतृत्व में गोविंदपुर वाणी मंदिर के समीप कैंप लगा कर सदस्य बनाए गए. करीब 100 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. कैंप में बलराम साव, भाजयुमो के धनबाद जिलाध्यक्ष मनीष साव, जग्गू साव, कीरिटी भूषण रुज, राजकिशोर महतो, बैजनाथ गोस्वामी, सुधीर पांडेय आदि मौजूद रहे. वहीं, दूसरी ओर देवली में भाजपा के शक्ति केंद्रों के सदस्यों की बैठक कर सदस्यता अभियान को ओर गति देने का निर्णय लिया गया. तय किया गया कि सभी बूथों पर कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य व दो सक्रिय सदस्य अनिवार्य रूप से बनाए जाएंगे. इसके लिए देवली में मुर्गाबनी, देवली आदि शक्ति केंद्र के सक्रिय सदस्यों को चिह्नित किया गया. बाद में परासी शक्ति केंद्र के दुमदुमी गांव में पार्टी के सदस्य बनाये गये. बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अशोक गिरि, अवधेश कुमार, नवल सिंह चौधरी, सुरेश रविदास, पप्पू मंडल, विश्वनाथ गोस्वमी, कृष्णा मोदी, खगेन सिंह चौधरी, निर्मल कुम्भकार, कांतिपदो कुम्भकार, मनोज कुमार गोराई, प्रभाष कुम्भकार, गुलाब सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :
धनबाद : भाजपा ने गोविंदपुर सदस्यता अभियान, 100 नए सदस्य बनाए गए
Last Updated: Jan 07, 2025 12:00 AM (IST)