Search

धनबाद : भाजपा ने निरसा उत्तर पंचायत में शुरू किया महा जनसंपर्क अभियान

बलिदान दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Nirsa :निरसा उत्तर पंचायत के विभिन्न टोलों में भारतीय जनता पार्टी ने 23 जून शुक्रवार को महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. इसके पहले पार्टी के पथप्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने निरसा उत्तर पंचायत भवन में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया. बाद में महासंपर्क टोली के संयोजक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत के हर गांव व टोले में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे तथा उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे. केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिन्हें नहीं मिला है, उन्हें फायदा दिलाने का काम कार्यकर्ता करेंगे. मौके पर संजय महतो, विवेक मोदक, गोविंदा यादव, संजल पांडे, सजल दास, अभिजीत मांझी, रोबिन गोराई आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp