Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः मेयर पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत तय- आदित्य साहू

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ संजीव कुमार अग्रवाल के समर्थन में चुनाव लड़ रही है. 2014 से 2019 के बीच राज्य में विकास की रफ्तार तेज थी. उस समय केंद्र में नरेन्द्र मोदी व राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार कार्य कर रही थी.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : नगर निगम चुनाव में सियासी सरगर्मी के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू धनबाद पहुंचे. उन्होंने भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार अग्रवाल की जीत का दावा किया. बैंक मोड़ स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता विकास, सुशासन व भ्रष्टाचार-मुक्त शासन के लिए भाजपा के समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगी.


उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ संजीव कुमार अग्रवाल के समर्थन में चुनाव लड़ रही है. 2014 से 2019 के बीच राज्य में विकास की रफ्तार तेज थी. उस समय केंद्र में नरेन्द्र मोदी व राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार कार्य कर रही थी. उस दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ थी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा हुआ था.


उन्होंने कहा कि झामुमो–कांग्रेस गठबंधन की सरकार भय व अस्थिरता के माहौल में काम कर रही है. सरकार ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराने का निर्णय लिया है. साहू ने दावा किया कि भाजपा के आंदोलन और दबाव के कारण ही सरकार को चुनाव कराने के लिए बाध्य होना पड़ा.

 

उन्होंने पार्टी के बागी नेताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संबंधित नेताओं को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. पार्टी की अनुशासन समिति पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने दोहराया कि तय समय पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

जेएमएम समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल की ओर से गिनाए जा रहे विकास कार्यों पर प्रतिक्रिया देते हुए साहू ने कहा कि वे सभी कार्य पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की देन हैं. 2019 के बाद से राज्य में विकास की रफ्तार थम गई है. भ्रष्टाचार चरम पर है और विधि-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है. हाल ही में डॉ. मिहिर कुमार के घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर लगाए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं राज्य में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करती हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही