Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपाइयों ने निरसा से चिरकुंडा तक निकाली तिरंगा यात्रा II समेत 2 खबरें

Maithon : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत रिववार को निरसा में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. पाण्ड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में देश के वीर बलिदानियों को नमन कर तिरंगा यात्रा शुरू हुई और निरसा चौक, कुमारधुबी सुभाषचंद्र बोस चौक, चिरकुंडा शाहीद चौक होते हुए, चिरकुंडा अंबेडकर चौक तक गई. यात्रा के दौरान चौक-चौरहों पर स्थापित शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. कार्यकर्ता भारत माता का जयकारा लगाते चल रहे थे. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि आज निरसा विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल का भ्रमण कर चिरकुंडा पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया. लोगों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई. उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं. यात्रा में मनीष साव, डब्ल्यू बाउरी,  जयप्रकाश सिंह, बृहस्पति पासवान, राजेश बाउरी, आनंद रविदास, गोपाल भारती, दीनबंधु महतो, सुजीत चंद्र, रानी करई, अरविंद सिन्हा, राहुल राय, अमर सिंह, दोलन सेनगुप्ता, रूम मुखर्जी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

 कोल कारोबारी पिता-पुत्र पर जमीन की धोखाधड़ी का मुकदमा

Purulia : धनबाद के धैया चनचनी कॉलोनी निवासी कोल कारोबारी सुनील सांवरिया ने पुरुलिया के पारा थाने में अपने सगे भाई और भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दोनों भाइयों पर जालसाजी कर जमीन का मालिकाना हक दूसरे को देने और कंपनी के शेयर होल्डरों को साजिशन आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. धैया निवासी सुनील सांवरिया ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि कृष्णा कोक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वे निदेशक हैं, जिसका कार्यालय कोलकाता में है. कंपनी में उनका 2900 शेयर है. कंपनी में दीपक सांवरिया और उनके बेटे प्रियेश सांवरिया भी शेयर होल्डर हैं. इनके 369300 शेयर हैं. कंपनी में वे नौ अगस्त 2023 तक निदेशक थे, इसके बाद गलत तरीके से मानिक कुमार तिवारी को निदेशक बनाया गया. प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि पुरुलिया के पारा में कंपनी की छह एकड़ आठ डिसमिल जमीन है. इस जमीन को साजिश रचकर दीपक व प्रियेश ने जयसालासर पावर एंड स्टील लिमिटेड के नाम कर दी है. दीपक और प्रियेश ने आपराधिक साजिश रचते हुए ऐसा किया है. इन लोगों के कारण कंपनी के शेयर धारकों को आर्थिक नुकसान हुआ है. इस आरोप के बाद पुरुलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जांच पड़ताल हो रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-spreading-confusion-about-mainiyaan-yojana-jmm/">धनबाद

: मंईयां योजना के बारे में भ्रम फैला रही भाजपा- झामुमो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही