Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा में वनभोज के बहाने कुर्सी की जुगत

 

पिकनिक में सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, ढुल्लू महतो व पूर्व मेयर भी पहुंचे

Dhanbad : धनबाद जिला महानगर भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को शहर के एक होटल में वनभोज का आयोजन किया. वनभोज में जिले के कई दिग्गज भाजपाई पहुंचे. हालांकि, कई बड़े चेहरे व पार्टी कार्यकर्ता नहीं दिखे. इसको लेकर वनभोज स्थल और पार्टी के बड़े नेताओं के आवासीय कार्यालयों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. निमंत्रण नहीं मिलने की चर्चा जोरों पर होती रही. जिले के भाजपाइयों में नववर्ष के स्वागत में वनभोज देने की होड़ मची है. विधायक राज सिन्हा ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी वनभोज का आयोजन किया था. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बीते छह वर्षों में कभी पिकनिक या पार्टी नहीं दी थी. उनकी ओर से इस बार अचानक पिकनिक का आयोजन किये जाने पर कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा है कि वे महानगर अध्यक्ष की एक और पारी की तैयारी कर रहे हैं.

मेरी कुर्सी सुरक्षित है : राज सिन्हा

जिलाध्यक्ष के चंद्रशेखर की सिंह के पिकनिक में सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंंचे थे. वनभोज में लगी कुर्सिंयों से कई नेता व कार्यकर्ता गिरते-गिरते बचे. एक बार तो सांसद पीएन सिंह भी अनियंत्रित हो गए. इस पर विधायक राज सिन्हा ने चुटीले अंदाज में जिलाध्यक्ष से कहा कि मेरी कुर्सी सुरक्षित है, मैंने संभाल कर रखी है. इस पर सभी खूब हंसे. बता दें कि धनबाद भाजपा में सांसद की कुर्सी के लिए खेल किसी से छुपा हुआ नहीं है. विधायक राज सिन्हा भी तैयारी में लगे हैं. उनके वनभोज में सांसद ने भी आशीर्वाद दे दिया था. विधायक ढुल्लू महतो ने भी अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर कर दी है.

विधायक ने चुटीले अंदाज में कसा तंज

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के पिकनिक में पहुंचे भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को देखकर विधायक राज सिन्हा ने चुटीले अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि वे उन वरिष्ठ नेताओं का नाम गिनने आएं हैं जो उनके वनभोज में नहीं आये थे. वनभोज में धनबाद व बाघमारा विधायक के अलावा पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, वरिष्ठ नेता हरि प्रकाश लाटा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र सिंह, रमेश कुमार राही, संजय झा, मानस प्रसून, पंकज सिन्हा आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-place-found-in-night-shelter-stepfather-forced-to-spend-night-on-cart-with-2-girls830162-2/#google_vignette">धनबाद

: रैन बसेरा में नहीं मिली जगह, 2 बच्चियों के साथ ठेले पर रात गुजारने को मजबूर सौतेला पिता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही