Search

 
 
 

धनबाद : आपातकाल के विरोध में 25 जून को काला दिवस मनाएंगे भाजपाई

 
Sindri : आपातकाल के विरोध में भाजपा 25 जून को काला दिवस मनाएगी. यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-dyfi-burnt-the-effigy-of-the-principal-and-management-of-dinobili-school-in-sindri/">(Dhanbad)

जिला ग्रामीण बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सिंदरी कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी गई. भाजपा जिला ग्रामीण के वरीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निरंकुश शासन की वजह से देश पर आपातकाल थोपा गया था. सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. विद्यार्थी परिषद के नेताओं को भी नहीं बख्शा गया. इंदिरा गांधी के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया गया. मीडि‍या पर भी अंकुश लगा दि‍या गया था. कांग्रेस पार्टी उसी पाप की सजा भुगत रही है. आपात काल के विरोध में सिंदरी के नेहरू मैदान में 25 जून को सुबह दस बजे काला दिवस समारोह आयोजित कर जन‍ता को कांग्रेस के कुशासन की जानकारी दी जाएगी. इससे पूर्व जनसंघ के संस्‍थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्‍प अर्पित कर नमन किया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति धर्मजीत सिंह, जिला के वरीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, महामंत्री निताई रजवार, रति‍रंजन गिरि, दिनेश सिंह, अरविंद पाठक आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-farmers-applied-for-kcc-in-mega-camp-in-balliapur-block-office/">धनबाद

: बलियापुर प्रखंड कार्यालय में मेगा कैंप में किसानों को दिया गया क्रेड‍िट कार्ड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही