Search

 
 
 

धनबाद : इमरजेंसी के विरोध में कल काला दिवस मनाएगी भाजपा- चंद्रशेखर सिंह

 
Dhanbad : देश में आपात काल के 47 वर्ष पहले लगाए गए आपातकाल के विरोध में धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-masses-burnt-effigy-of-pm-modi-in-protest-against-agneepath-scheme/">(Dhanbad)

जिला भाजपा 25 जून को काला दिवस मनाएगी. यह जानकारी भाजपा के जिला अध्‍यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने 24 को सर्किट हाउस में आयोजि‍त प्रेसवार्ता में दी. उन्‍होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी. यह देश के लिए काला अध्याय था. इसके विरोध में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता काला दिवस मनाएंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय झा को संयोजक व मानस प्रसून और धीरू हांसदा को सह संयोजक बनाया गया है. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस मौके पर धनबाद के पुराना बाजार जोड़ाफाटक रोड स्थि‍त चैंबर भवन एक सेमिनार का आयोजन किया गया है, जिसमें आपातकाल के दुष्‍परिणामों पर चर्चा की जाएगी. सेमि‍नार में मुख्य वक्ता के रूप में हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे व भाजपा के झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बतौर मुख्‍य वक्‍ता शरीक होंगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-dmda-election-on-june-25-keys-of-three-posts-in-the-hands-of-148-voters/">

धनबाद : DMDA का चुनाव 25 जून को, 148 वोटरों के हाथ में तीन पदों की चाबी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही