Search

 
 
 

धनबाद: झारखंड में भी बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार: बाबूलाल

 

ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के आवास पर बातचीत

Govindpur: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार 27 अगस्त की शाम ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के गोविंदपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में वर्ष 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा की बनेगी. लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की कार्यशैली से जनता उब चुकी है और जनता परिवर्तन के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी सुशासन देगी व भ्रष्टाचार का खात्मा करेगी और अधिकारियों के ट्रांसफर- पोस्टिंग में जो सौदेबाजी हो रही है, उसे बंद करेगी. राज्य का पूर्ण विकास करेगी. यहां पहुंचने पर समाजसेवी शंभूनाथ अग्रवाल, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, बलराम अग्रवाल आदि ने श्री मरांडी का स्वागत किया. मौके पर सांसद पीएन सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, मधुरेंद्र गोस्वामी समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही