Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हर्ल में स्थानीय को नौकरी दिलाने 8 को धरना व 9 को चक्का जाम करेगी भाजपा

Sindri : सिंदरी (Sindri) स्थित हर्ल खाद कारखाना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की तैयारी में प्रबंधन जुटा हुआ है. वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने कारखाना में स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की मांग को लेकर धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह व सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी की अगुवाई में 8 मई को हर्ल गेट पर धरना व 9 मई को चक्का जाम करने की घोषणा की है. यह जानकारी भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पशुपति महतो ने 27 अप्रैल को जारी बयान में दी.  कहा कि हर्ल में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के पदों पर स्थानीय को नौकरी देने की मांग प्रबंधन से पहले ही की गई थी. लेकिन प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते अब आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ रहा है. सिंदरी के भाजपा नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित पत्र सांसद पीएन सिंह को भी सौंपा.

क्या कहा सांसद व विधायक पत्नी ने

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि उद्योग लगने से स्थानीय लोगों में खुशी होती है. कंपनी में स्थानीय को नौकरी देने की भाजपा की मांग को दरकिनार कर बाहरी लागों से काम कराया जा रहा है, जो गलत है. जबकि किसी भी उद्योग में नौकरी में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देनी चाहिए. 8 मई को आहूत धरना में वह खुद शामिल होंगे. वहीं, सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी ने कहा कि सांसद के नेतृत्व में 8 मई को होने वाले धरना में वह खुद शामिल होकर स्थानीय लोगों की आवाज बुलंद करेंगी. स्थानीय लोगों को रोजगार व उनके सीएसआर अधिकार से प्रबंधन वंचित नहीं रख सकता है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-took-away-goods-worth-lakhs-from-government-school-in-sindri/">धनबाद:

सिंदरी के सरकारी स्कूल में लाखों के सामान उठा ले गए चोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही