Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मोदी सरकार की उपलब्धियां जन-जन को बताएगी भाजपा

Govindpur:  महा जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तीकरण, आजीवन सहयोग निधि आदि विषयों को लेकर धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा की बैठक गुरुवार 18 मई को गोविंदपुर हरदेवराम स्मृति भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने की. बैठक में महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक जयप्रकाश सिंह एवं सहसंयोजक निताई रजवार ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला ग्रामीण भाजपा के कार्यकर्ता हर घर की चौखट तक पहुंचेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे. आजीवन सहयोग निधि के जिला संयोजक नंदलाल अग्रवाल, सह संयोजक घनश्याम ग्रोवर एवं काजल नाग ने सभी मंडल अध्यक्षों, विधायकों, जिला पदाधिकारियों एवं मंच मोर्चा के पदाधिकारियों से आजीवन सहयोग निधि में योगदान की अपील की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक 20 मई को गोविंदपुर के नगरकियारी रोड रंगडीह स्थित परिणय रिसोर्ट में होगी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आनंद गोस्वामी, सांसद पीएन सिंह, विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, तारा देवी समेत सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे. सभी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार किया गया. बैठक में मंत्री अनिल यादव, संजय महतो, कविता वर्णवाल, दीपा दास, अमर मंडल, पीयूष तिवारी, मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, सोशल मीडिया प्रभारी सुरजीत चंद्रा, सह प्रभारी राजेश सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही