Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : नागेंद्रनाथ त्रिपाठी

Advertisement
Advertisement
अस्पताल में संजीव सिंह से मिले संगठन महामंत्री, रागिनी सिंह से भी की बातचीत Dhanbad : बिहार-झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने संगठन की मजबूती की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं. श्री त्रिपाठी रविवार की रात सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की आत्मा होते हैं, इसलिए संगठन को सदैव जीवंत रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, रमेश राही, मुकेश पांडे सहित विभिन्न स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. संगठन महामंत्री रांची से जामताड़ा जा रहे थे. इस बीच वे धनबाद में रुके थे. लेकिन अभाविप के पूर्व संगठन महामंत्री मदन दास देवी के निधन की सूचना पर जामताड़ा कार्यक्रम स्थागित हो गया. इस कारण वे वापस लौट गए. श्री त्रिपाठी ने आज एसएनएमएमसीएच में भर्ती पार्टी के पूर्व विधायक संजीव सिंह से मिलकर कुशल क्षेम जाना और उनकी पत्नी रागिनी सिंह से वार्ता की. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dharna-in-front-of-the-block-office-against-fake-signature/">धनबाद

: फर्जी हस्ताक्षर के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही