Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका हेमंत सरकार का पुतला

Dhanbad : रांची में सचिवालय घेराव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 12 अप्रैल को काला दिवस मनाया. धनबाद जिला महानगर भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर जुटे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक प्रदर्शन किया. बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा सचिवालय घेराव कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस से लाठियां बरसवा कर सरकार ने अपना दमनात्मक चेहरा दिखा दिया. पहले तो कार्यकर्ताओं को रांची आने से रोका गया, फिर पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए लाठीचार्ज किया गया. जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कहा कि शांतिपूर्ण तरीक़े से सचिवालय घेराव का कार्यक्रम किया. पुलिस बल का प्रयोग, लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दाग कर हेमंत सरकार ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की. पुतला दहन में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, महामंत्री नितिन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, संजय झा, उमेश यादव के साथ मुकेश पांडेय कन्हैया पांडे, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, राज कुमार मंडल, शिवेंद्र सिंह, प्रियंका रंजन, रीता प्रसाद यादव, फूल जोशी, बॉबी पांडे, विभा सिंह, अखिलेश झा, नीरज सिन्हा भागीरथ दास, उमेश सिंह, धीरज शर्मा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-took-mr-vaccine-in-the-schools-of-town-area-of-the-district/">धनबाद

: जिले के कस्बाई इलाके के स्कूलों में बच्चों ने लिया एमआर टीका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही