पार्टी के पथ प्रदर्शक के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
Maithon : भाजपा की चिरकुंडा, एग्यारकुंड, मैथन व पंचेत मंडल समितियों ने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 23 जून को पार्टी के पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई. चिरकुंडा के नेहरू रोड स्थित साइंस जोन के पास मतदान केंद्र 363, 364 व 365 में चिनप के निवर्तमान अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी के नेतृत्व में बलिदान दिवस मनाया गया. डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. डब्ल्यू बाउरी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया. मौके पर बापी सेनगुप्ता, जगरनाथ सिंह, रामजी पाण्डेय, बुलन बाउरी, मदन बाउरी, नंदलाल कुमार, पप्पू सिंह, अभिमन्यु कुमार, राजेश कुमार, संजय साव, विकास सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-day-workshop-on-road-safety-concludes-in-iti/">धनबाद: आईटीआई में सड़क सुरक्षा पर 3 दिनी कार्यशाला का समापन [wpse_comments_template]
Leave a Comment