Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया 138 यूनिट रक्तदान

Advertisement
Advertisement

विधायक के आवासीय कार्यालय में लगा शिविर, सदर अस्पताल में मरीजों को बांटा फल

Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई. पहले दिन धनबाद जिला महानगर के तत्वावधान में विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने किया. विधायक राज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री की उम्र के बराबर रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था. जबकि 77 यूनिट रक्तदान हुआ. वहीं, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के ब्लड बैंक में 61 यूनिट रक्तदान किया. इसके बाद भाजपा धनबाद जिला महानगर की ओर से सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, रमेश राही, संजय झा, बीरु हांसदा, नितिन भट्ट, श्रवण राय, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, कन्हैया पाण्डेय, निर्मल प्रधान, विकास मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, मौसम सिंह, राजकुमार मण्डल, आनंद खंडेलवाल, सुमन सिंह, बबलू सिंह, पप्पू शर्मा, रिंकू सिन्हा, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, राणा सिंह, अखिलेश झा आदि मौजूद थे.

भाजयुमो ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर में लगाया रक्दानन शिविर

इस बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर की ओर से जोड़ा फाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के श्रीनिवास ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने बताया कि शिविर में 61 यूनिट रक्तदान किया गया. जिसमें पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के डॉक्टर निर्मल ड्रॉलिया का अहम योगदान रहा. इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश राही, मानस प्रसून, नितिन भट्ट, रूपेश सिन्हा, संजय झा, बीरू हांसदा, मिल्टन पार्थसारथी, तमाल राय, जयंत सिंह चौधरी, मौसम सिंह, रवि मिश्रा, प्रितपाल सिंह अजमानी, सूरज पासवान, आनंद खंडेलवाल, मोंटी सिंह, राजीव रंजन, जीत सोनी, रंजीत प्रसाद, साजन पासवान, चुना सिंह, अजय दुबे, दीपक झा, राजेश सोनकर, जितेंद्र  मालाकार, अमित वर्मा, शिबु झा, रौशन सिंह, राजेश शर्मा, गोलू सिंह के साथ अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-employees-bike-stolen-in-broad-daylight-from-putki/">धनबाद

: पुटकी से दिनदहाड़े बीसीसीएल कर्मी की बाइक चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही