Search

 
 
 

धनबाद : घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें भाजपा कार्यकर्ता- पीएन सिंह

 
Nirsa : कलियासोल मंडल भाजपा कार्यकारिणी समिति की बैठक 10 जनवरी को पंचायत सचिवालय में हुई. धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, महामंत्री निताई रजवार ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. पीएन सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. इसकी तैयारी में कार्यकर्ता अभी से लग जाएं. घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उसके निराकरण का प्रयास करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंडल से लेकर बूथ कमेटी को और मजबूत बनाने की अपील की. अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने को कहा. मौके पर मंडल अध्यक्ष गोपाल भारती, निताई चटर्जी, आस्तिक मंडल, काजल नाग, भोला चटर्जी, श्रीमंत मंडल, फुलचंद मंडल, देवाशीष मंडल, तमालकांति मंडल, गणेश गोराई, अनीश अहमद, आदि उपस्थित थे, यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-where-there-is-a-story-of-god-all-the-pilgrimages-reside-there-surendra-haridas-ji/">धनबाद

: जहां भगवान की कथा होती है, वहां सभी तीर्थों का वास होता है- सुरेंद्र हरिदास जी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही