Sindri : सिंदरी: (Sindri) सिंदरी में व्याप्त, विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने रविवार 10 जुलाई को धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं ने एचयूआरएल, एफसीआईएल, नगर निगम, विद्युत विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के भ्रष्टाचार एवं अनियमितता से सांसद को अवगत कराया. सांसद ने सभी बातें सुनने के बाद समाधान के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. कहा कि हर्ल महाप्रबंधक का तबादला हो गया है. नए प्रबंधक के आते ही सभी के साथ जाकर उनसे वार्ता करूंगा. सांसद से मिलने वालों में भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, उपाध्यक्ष द्वय गनपति बाउरी, धीरज सिंह, नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह, नगर मंत्री ज्ञान मोहन सिंह, राजेश शर्मा, विजय नाहा, संयोजक अमरेन्द्र सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशांत महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिमा सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष नकुल सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रविकान्त शर्मा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष विरेंद्र हांसदा, महिला मोर्चा महामंत्री चुमकी देवी, युवा मोर्चा महामंत्री विरेंद्र प्रसाद, जित नारायण सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: सिंदरी की समस्याओं को लेकर सांसद पी एन सिंह से मिले भाजपा कार्यकर्ता
Last Updated: Jul 11, 2022 12:00 AM (IST)