Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिले के भाजपाइयों ने अलग-अलग स्थानों पर फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

Dhanbad/Tetulmari/Katras/Topchanchi : रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ धनबाद जिले के भाजपाइयों ने शनिवार को धनबाद शहर सहित प्रखंडों में जगह-जगह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. भाजपा बरटांड मंडल व सदर मंडल की ओर से पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सीएम का पुतला फूंका गया. किशोर मंडल व राजाराम दत्ता के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पूरे रांची पहुंचे झारखंड के युवाओं पर निर्मम तरीके से हमला की घटना से झामुमो का असली चरित्र सामने आ गया है. अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले युवाओं की हालत देख एक बात तो निश्चित है कि इस बार पूरा झारखंड हेमंत सोरेन की तानाशाह सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगा. महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि राज्य सरकार सत्ता के नशे में अमर्यादित, अलोकतंत्रिक तरीके का आचरण कर रही है. मौक पर पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, कन्हैया पाण्डेय, रमेश राही, मनोज सिंह भवानी, राजकुमार मंडल, निर्मल प्रधान, उमेश सिंह, बेबी यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, राजा राम दत्ता, रंजीत सिंह बिल्लू, शंभु सिंह, हुल्लास दास, मनोज रिंकू सिन्हा, भोला पाण्डेय, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, प्रकाश मिश्रा, विजय कुमार, सत्येंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. [caption id="attachment_938717" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-of-the-district-burnt-the-effigy-of-cm-hemant-soren-at-different-places/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b8/"

rel="attachment wp-att-938717">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/पुतला-कतरास.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कतरास थाना चौक पर सीएम का पुतला दहन करते भाजपाई[/caption] कतरास थाना के समक्ष मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में,  मंत्री रामकुमार साहू उर्फ छोटू, महेश पासवान, रघुनाथ हजारी आदि मौजूद थे. वहीं तेतुलमारी थाना के समीप पुतला दहन कार्यक्रम में आरके चौधरी, मनोज वर्मा, नागेन्द्र सिंह, सुरेश महतो,अजय सहानी, नीलकंठ रवानी, प्रेम सोरेन,रीता देवी, सपना सिंह, लक्ष्मण पासवान, संजीत सिंह, रणजीत सिंह आदि शामिल थे. [caption id="attachment_938718" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-of-the-district-burnt-the-effigy-of-cm-hemant-soren-at-different-places/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80/"

rel="attachment wp-att-938718">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/पुतला-तोपचांची.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तोपंचाची शुभाष चौक पर सीएम का पुतला दहन करते भाजपाई[/caption] तोपचांची सुभाष चौक पर आयोजित सीएम का पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य विकास महतो, जिप सदस्य प्रतिनिधि हिरामन नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/home-minister-amit-shah-said-the-country-will-be-free-from-naxal-problem-by-march-2026/">गृह

मंत्री अमित शाह ने कहा,  मार्च 2026 तक देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जायेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही