Search

 
 
 

धनबाद : भाजपाइयों ने गांव-गांव, घर-घर चलो अभियान की सफलता का लिया संकल्प

 
Nirsa : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा निरसा मंडल की बैठक 16 अप्रैल को भमाल पंचायत भवन में मोर्चा अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान को सभी शक्ति केंद्रों व बूथों तक ले जाने का संकल्प लिया गया. मोर्चा के जिला मंत्री विवेक मोदक व उपाध्यक्ष सह निरसा प्रभारी विपिन बिहारी मंडल ने कहा कि भाजपा की मुख्य ताकत उसके कार्यकर्ता हैं. कार्यकर्ताओं को बूथ एवं शक्ति केंद्रों  को सुदृढ़ करना है. मौके पर मुन्ना साहनी, बृहस्पति पासवान, रंजीत कुमार माहतो,गौतम प्रसाद महतो, अनिल जसवाल, कंचन हालदर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही