Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें : जयप्रकाश सिंह

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) भारतीय जनता पार्टी कलियासोल मंडल कार्य समिति की तृतीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार 4 जुलाई को पिंण्ड्राहाट पंचायत सचिवालय में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि जय प्रकाश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की असली पूंजी होते हैं. कार्यकर्ता ही किसी को माननीय बनाते हैं. उन्होंने कहा कि कलियासोल मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बहुत ही संगठित होकर पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं. आगे भी दुगुनी ताकत से पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें. बैठक में प्रखंड से अंचल तक के भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का तरीका बताया.

  वोट लेने के बाद नहीं आते सांसद व विधायक

बैठक के समापन पर बुजुर्ग कार्यकर्ता संतोष मंडल ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा के सांसद एवं विधायक वोट मांगने आते हैं, लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद गांव की सुध तक लेने नहीं पहुंचते हैं. बैठक में मंडल अध्यक्ष गोपाल भारती, महामंत्री जानकी दे, सीमांत मंडल, वरूण दत्ता, शिखा बनर्जी, श्यामल दां, गणोश गोराई, आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-arrival-of-the-chief-minister-employment-was-snatched-away-then-the-footpath-shopkeepers-landed-on-the-road/">धनबाद

: मुख्यमंत्री के आगमन पर छिना रोजगार तो सड़क पर उतरे फुटपाथ दुकानदार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही