Search

धनबाद : हर बूथ पर 51% वोट का लक्ष्य बनाएं भाजपा कार्यकर्ता : पीएन सिंह

Dhanbad : लोकसभा व झारखंड विधानसभा के चुनाव अगले साल होने हैं. समय काफी कम बचा है. इसे देखते हुए धनबाद जिला भाजपा ने  अभी से तैयारी शुरू कर दी है. बूथ सशक्तिकरण को लेकर 24 फरवरी को जिला कार्यालय में हुई महानगर भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र (4-7 बूथ) पर 10 दिनों का प्रवास तय करें. प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें. बैठकों के दौरान लाभार्थियों का शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करें, ताकि लोगों तक सकारात्मक मैसेज पहुंच सके. सांसद ने चुनाव कार्य से संबंधित विस्तारकों को 20 कार्य बताए. ज्ञात हो कि विस्तारकों में सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंच-मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हैं.

धनबाद भाजपा में गुटबाजी चरम पर : सत्येंद्र

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और दुमका के प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि धनबाद भाजपा में गुटबाजी चरम पर है. 2024 में चुनावी सफलता के लिए इसे रोकना जरूरी है. धनबाद के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में इन्होंने अपनी छाप छोड़ी है. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की. चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, रागिनी सिंह सहित कई दिग्गज नेता बैठक से अनुपस्थित रहे. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, संजय झा, मानस प्रसून, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, नितिन भट्ट, दिनेश प्रधान, दिलीप सिंह, उमेश यादव, महेश पासवान अखिलेश झा, रीता प्रसाद, बीरू हांसदा आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-asarfi-hospital-encroached-8-lane-road-made-parking-on-the-road/">धनबाद

: असर्फी अस्पताल ने 8 लेन सड़क का किया अतिक्रमण, रोड पर बना दी पार्किंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp