Search

 
 
 

धनबाद : महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

 
पीएम मोदी का 9 साल बेमिसाल, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त हुआ देश : राज सिन्हा
Dhanbad : महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा के नेतृत्व में रविवार 23 जुलाई को धनबाद के भुईफोड़ मंदिर से पुराना बाजार तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, रागिनी सिंह, हरि प्रकाश लाटा, राज कुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रमेश राही, प्रियंका पाल सहित सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे. रैली की शुरुआत मंदिर के पुजारियों को अंगवस्त्र दे कर की गई. रैली के दौरान जगह-जगह सभा भी की गई. जहां नेताओं ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल की उपलब्धियां बताई. साथ ही 9090902024 पर सभी से मिस कॉल भी कराया गया. इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा व प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल रहा. देश का अभूतपूर्व तथा ऐतिहासिक विकास हुआ. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mukesh-remembered-on-his-birthday-with-melodious-songs/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सुरीले नगमों से जन्मदिन पर याद किये गये मुकेश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही