Search

 
 
 

धनबाद:  भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भाजपा युवा मोर्चा ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 10 अगस्त को धनबाद महानगर के 17 मंडलों में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली. बरटांड़ मंडल द्वारा धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग से यात्रा निकाल कर शहर का भ्रमण किया गया. नेतृत्व धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया. जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,  पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिला संयोजक संजीव अग्रवाल,  युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह सहित सैकड़ों युवा शामिल थे. हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 13 से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है. उस आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बरटांड़ कंबाइंड बिल्डिंग से मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई. शहर का भ्रमण कर हर घर तिरंगा के लिए लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि उद्देश्य लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना जगाना है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-womans-body-found-in-a-well-on-mithu-road-in-bank-mode-could-not-be-identified/">धनबाद:

बैंक मोड के मिठू रोड पर कुएं में मिला महिला का शव, नहीं हो सकी है पहचान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही