Search

 
 
 

धनबाद : कंपनी का काम रोकने के विरोध में भाजपा का लोदना एरिया ऑफिस के पास प्रदर्शन

 
Jharia : बीसीसीएल लोदना एरिया में डीओ धारक नोवा पावर का काम रोकने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 9 मई की दोपहर लोदना एरिया कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया. बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. भाजपा नेताओं ने कहा कि बीसीसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से नोवा पावर का काम रोक दिए जाने से कई मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. इससे पहले भी प्रबंधन को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी का काम जल्द शुरू नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा. धरना-प्रदर्शन में गोपाल चौधरी, शैलेंद्र सिंह, राजाराम पासवान, रोहित कुमार, सुजीत सिन्हा, संतोष शर्मा, दिलीप भारती, वीरेंद्र वर्मा, अरविंद बनर्जी, सिल्लो पासवान, बबलू भगत, प्रेम कुमार नोनिया, रविकांत पासवान, संजय यादव, कुंदन पासवान,निर्मला देवी, मंजू देवी, पिंकी देवी, राजकुमारी देवी, मनोरमा देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-company-deposited-piles-of-soil-and-stone-in-the-river-near-kako-math-the-flow-stopped/">धनबाद

: कंपनी ने काको मठ के पास नदी में जमा किए मिट्टी-पत्थर के ढेर, बहाव रुका  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही