Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी पहुंचे सिंह मेंशन

 
Dhanbad : भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी रविवार को धनबाद पहुंचे. जहां सिंह मेंशन जाकर झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह से मुलाकात की. कुंती सिंह के साथ भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी मौजूद थी. इस अवसर पर कुंती सिंह ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी को शॉल एवं कमल का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया . इस दौरान उन्होंने राजनीतिक एवं पारिवारिक विषयों पर चर्चा की. लोकसभा चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. मौके पर बीजेपी धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, संतोष सिंह, झरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/cm-champai-lashed-out-at-bjp-asked-when-did-jharkhand-government-get-the-responsibility-guarding-international-border/">BJP

पर बरसे CM चंपाई, पूछा – अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही