Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा के साप्ताहिक कार्यक्रम तय, बूथ सशक्तीकरण पर कार्यकर्ताओं की लगी क्लास

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गई है. पुराना बाजार जोड़ाफाटक रोड स्थित इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के सभागार में 5 अप्रैल को हुई बैठक में पूरे एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व विधायक राज सिन्हा ने बूथ सशक्तीकरण पर कार्यकर्ताओं की जमकर क्लास ली. अब तक 17 मंडलों की 550 बूथ कमेटियों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जा चुकी है, जबकि 615 बूथ कमेटियों का गठन नहीं पाया है. इस पर जिलाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की. क्योंकि 6 अप्रैल तक ही प्रदेश को सभी बूथ कमेटियों की लिस्ट सौंपा जानी है. बैठक में 5 से 16 अप्रैल के बीच प्रस्तावित सामाजिक समरसता व न्याय सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. 11 अप्रैल को रांची में सचिवालय घेराव, डाटा संग्रहण और मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सफल बनाने पर भी मंथन हुआ.

स्वच्छता अभियान से सामाजिक समरसता की शुरुआत

तय योजना के अनुसार, सामाजिक समरसता कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से होगी. 6 अप्रैल को किसान मोर्चा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित करेगा. 7 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान और अल्पसंख्यक मोर्चा का फल वितरण, 13 और 14 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई व अंबेडकर जयंती समारोह, 15 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा का पिछड़े व गरीबों के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा तथा 16 अप्रैल को भाजयुमो नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगा .

बैठक में मंच-मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल

बैठक में महानगर-जिला के प्रभारी अभय सिंह, दुमका प्रभारी सत्येंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका पाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, संजय झा, श्रवण राय, दीपक कुमार झा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और मंच-मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद थे. संचालन नितिन भट्ट ने किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-new-season-begins-with-havan-at-dav-sindri/">धनबाद

: डीएवी सिंदरी में हवन के साथ नए सत्र की शुरुआत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही