Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजयुमो ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत निकाली मोटरसाइकिल रैली

Advertisement
Advertisement

लोगों को प्रधानमंत्री के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराया

Dhanbad : महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने 22 जुलाई शनिवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली. नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन ने किया. रैली धनबाद के रणधीर बर्मा चौक से निकली व बैंक मोड़ स्थित जेपी चौक तक गई. रैली में धनबाद के विधायक राज सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, हरि प्रकाश लाटा, पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, रमेश राही, कमलेश सिंह, संजय झा, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थ सार्थी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल थे. रैली में शामिल सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने हर चौराहे पर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व जनसंपर्क किया. लोगों को प्रधानमंत्री के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से संबंधित हैंड बिल दिया. इसके अलावा 9090902024 पर सभी से मिस कॉल भी कराया. विधायक राज सिन्हा व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन ने कहा कि 2024 में प्रचंड जीत से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. उनके कार्यकाल में जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरी, जिससे देश के प्रयः सभी व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित के साथ राष्ट्र हित में भी अनेक कार्य किया व विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही