Search

 
 
 

धनबाद: काला हीरा महोत्सव शुरू, कलाकारों ने पेश किये रंगारंग कार्यक्रम

 

गणेश वंदना ने सभी का मन मोहा, युगल नृत्य पर झूम उठे लोग

Dhanbad : कोयला नगर के कम्युनिटी हॉल में 21 जुलाई शुक्रवार को काला हीरा का सातवां महोत्सव शुरू हो गया. चार दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम में कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. मुख्य अतिथि बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल मुरलीकृष्णा रमैया ने समारोह का उद्घाटन किया. इसके बाद हुनर संस्थान आजमगढ़ ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने युगल नृत्य से सभी को झूमने पर विवश कर दिया. महोत्सव के पहले दिन लगभग 200 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा

             देश भर के 1000 कलाकार जुटे

[caption id="attachment_706503" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mahotsav-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि व अन्य[/caption] चार दिवसीय महोत्सव में 12 राज्यों के लगभग 1000 कलाकारों का जुटान होगा. 12 राज्य से 10 नाटक और 12 नृत्य समूह के कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे. कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत नाट्य संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महोत्सव में बिहार, झारखंड, मणिपुर, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा,  उत्तरप्रदेश, बंगाल, दिल्ली एवं अन्य राज्यों के कलाकार पहुंच रहे हैं. समारोह में मिताली मुखर्जी, हेमंत कुमार मंडल, नरेश राय, यूसी मिश्रा, आजमगढ़ से सुनील विश्वकर्मा, क्लब इंडिया के डायरेक्टर संतोष रजक, अष्टभुजा मिश्रा, अवधेश सिह, विजय श्रीवास्तव, विधानचंद्र दास, रामकृष्ण यादव, महेंद्र गिरी, रवि कुमार, शिवानी पंडित, दीक्षा कुमारी, लक्ष्मण सिंह, अशोक कुमार वैभव प्रसाद आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही