Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आंधी-बारिश के 27 घंटे बाद भी कई इलाकों में ब्लैक आउट

Dhanbad : आंधी-बारिश के 27 घंटे बाद 27 मई शनिवार को भी जिले के कुछ हिस्से में ब्लैक आउट है. नवाडीह के कसियाटांड़ इलाके के रवि मिश्रा ने बताया कि आंधी-बारिश के समय 26 मई को दोपहर 2 बजे बिजली चली गई, जो 27 मई की शाम 5 बजे तक नहीं लौटी है. ऐसा ही हाल धनबाद के शहरी क्षेत्र की माडा कॉलोनी और गांधी रोड का भी है. माडा कॉलोनी और गांधी रोड में 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया है, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में है.

   देर रात तक जारी रही मरम्मत

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार कहना है कि 26 मई की रात 10:30 बजे तक सभी फीडर से सप्लाई शुरू कर दी गई थी. परंतु वस्तु स्थिति इससे अलग थी. लोकल फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर जलने, फ्यूज जलने और कई स्थानों पर पोल गिरने के कारण कई इलाको में विगत 24 घंटे से बिजली नहीं है. अब बिजली विभाग का दावा है कि छोटी-मोटी खराबी दूर कर 27 मई की रात तक सप्लाई चालू कर दी गई है. जहां ट्रांसफॉर्मर जले हैं, वहां 28 मई रविवार की सुबह बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी.

   लोडशेडिंग से जीना हुआ मुहाल

27 मई को सुबह से ही धूप खिली और दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. गर्मी के बीच लोडशेडिंग ने जिला वासियों को परेशान किया. लगभग हर हिस्से में रोटेशन के आधार पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. प्रायः सभी इलाकों में हर एक या 2 घंटे पर एक से 2 घंटे की लोडशेडिंग हो रही है, जिससे जन-जीवन हलकान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही