Search

 
 
 

धनबाद : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के परिसर में असहायों के बीच बांटे गए कंबल

 
Dhanbad : धनबाद पॉलिटेक्निक रोड स्थित धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के 06 फरवरी को आवासीय कार्यालय परिसर में झारखंड सरकार के सौजन्य से एवं धनबाद अंचलाधिकारी प्रशांत लायक के सफल प्रयास से जरूरतमंद असहायों के बीच दो सौ कंबल का वितरण किया गया. रेलवे अस्पताल कॉलोनी स्थित हाड़ी बस्ती में भी सैकड़ों असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों की है. बढ़ती ठंड को देखते हुए पूरे झारखंड में सरकार द्वारा जरूरतमंद गरीब, असहायों के बीच निरंतर कंबल का वितरण किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वर कोकिला भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.  जिला अध्यक्ष ने कहा कि लता मंगेशकर का निधन निःसंदेह देश की अपूरणीय क्षति है. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-not-take-any-such-decision-which-will-lead-to-unrest-balmuchu/">धनबाद

: सरकार ऐसा कोई निर्णय नहीं ले, जिससे अशांति फैले : बलमुचू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही