Search

 
 
 

धनबाद:  दृष्टिहीन बच्चे भी किसी से कम नहीं : प्रमेश कुशवाहा

 
Jharia: झरिया (Jharia) सामावेशी शिक्षा के झरिया रिसोर्स सेंटर में बुधवार 4 जनवरी को ब्रेल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर झरिया के  दृष्टिहीन दिव्यांग बच्चों को अंचलाधिकारी ने ब्रेल किट एवं कंबल प्रदान किया. अन्य दिव्यांग बच्चों को भी कंबल दिये. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य भी मौजूद थे. ज्ञात हो कि हर साल 4 जनवरी को दुनिया भर में ब्रेल दिवस मनाया जाता है. नेत्रहीन लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है, क्योंकि आज ही के दिन नेत्रहीनों की जिंदगी में रोशनी भरने वाले लुइस ब्रेल का जन्म हुआ था. उन्होंने ही ब्रेल लिपि का अविष्कार किया. मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि दृष्टि जीवन की अनमोल धरोहर है. किन्तु हमारे दृष्टिहीन बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं. इन बच्चों मे विलक्षण प्रतिभा होती है, जिसे निखारने की जरूरत है. झरिया रिसोर्स सेंटर में यह हो रहा है. फिजियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह ने कहा कि झरिया प्रखंड के ग्यारह बच्चे ब्रेल लिपि के जरिये शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. उन्हें गायन व संगीत का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. रिसोर्स शिक्षक अख़लाक़ अहमद ने कहा कि नेत्रहीन बच्चों की अलग ही दुनिया है. रिसोर्स सेंटर उनके जीवन में रंग भरने का प्रयास कर् रहा है. बच्चे ब्रेल सीख रहे हैं. मौके पर  बीपीओ सुनील सिंह, डिपेंटी गुप्ता, श्यामाकांत झा,शुभांकर सुमन, विजय तिर्की , हेमराज चौहान, रिंकू गुप्ता,ब्रजेश पांडेय, काजल कुमारी, नरगिस प्रवीण, अफ़िदा प्रवीण, पम्मी कुमारी, रानी कुमारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही