Search

 
 
 

धनबाद : अबुआ आवास में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड प्रमुखों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

 
Maithon : धनबाद जिले के सभी प्रखंड प्रमुखों ने गुरुवार को सांसद पीएन सिंह से उनके आवास पर मिलकर एग्यारकुंड प्रखंड में अबुआ आवास की सूची में गड़बड़ी की शिकायत की. इससे संबंधित ज्ञापन भी सौंपा. प्रशासन पर जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया. सांसद से इस मुद्दे को लेकर एग्यारकुंड प्रखंड मुख्यालय के समक्ष 23 फरवरी को आयोजित धरना में भाग लेने की अपील की. सांसद पीएन सिंह ने दूरभाष पर डीसी वरुण रंजन को जानकारी दी और उचित कार्रवाई करने को कहा. इस पर डीसी ने सांसद से दो दिन की समय मांगा और आश्वस्त किया कि मामले में दोषी कर्मियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी. डीसी तब तक आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया. प्रखंड प्रमुखों ने डीसी के आग्रह पर आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है. ज्ञात हो कि एग्यारकुंड प्रखंड में अबुआ आवास के लाभुकों की सूची में गड़बड़ी के खिलाफ प्रखंड प्रमुख संगीता महतो के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने पिछले 15 दिनों से आंदोलन छेड़ रखा है. सांसद को ज्ञापन सौंपने वालों में गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, तोपचाची प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, बलियापुर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, निरसा प्रखंड प्रमुख आशा देवी, कलियासोल प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल, टुंडी प्रखंड प्रमुख मालती मरांडी, धनबाद प्रखंड प्रमुख आरती देवी, एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, पंसस मीरा देवी, योगेश सिंह, रेखा कुमारी, आशा बाउरी, संतोष कुमार राय, रंजन कुमार सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-woman-dies-youth-injured-in-separate-road-accidents-in-dhanwar/">गिरिडीह

: धनवार में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, युवक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही