Search

 
 
 

धनबाद: एग्यारकुण्ड उत्तर पंचायत में लगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला

 
मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ उन्मूलन सहित लगाये गये 15 स्टॉल
Maithon : एग्यारकुण्ड उत्तर पंचायत सचिवालय में बुधवार 20 सितंबर को प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. निरसा स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आयोजित मेले का उद्घाटन एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख संगीता महतो ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर निरसा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.संजय पासवान, मुखिया काकुली मुखर्जी, पंसस वंदना रविदास मौजूद थे. इसके पूर्व सभी प्रतिनिधियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया. स्वास्थ्य मेला में नेत्र जांच, सामान्य ओपीडी, दंत ओपीडी, एचआईवी स्टाल, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ उन्मूलन, राष्ट्रीय किशोर एवं बाल स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार, रक्त एवं मधुमेह जांच, मुफ्त दवा वितरण सहित 15 स्टॉल लगाए गए थे. स्वास्थ्य मेला सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला. जिसमें सैकडों लोगों ने अपनी जांच करवायी. स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ स्कूल से आये बच्चों को योगा टिप्स भी दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.शुभम, डॉ.श्रुति, डॉ संजय, बीपीएम धनेश्वर राम, एस्थर इंद्राणी मिंच, साहिया साथी रीना यादव, पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी व स्वास्थ्य सहियाओं का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-the-truck-dragged-the-bike-rider-for-a-hundred-meters-the-bike-rider-died-the-condition-of-the-woman-sitting-behind-was-critical/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाइक सवार को सौ मीटर तक घसीटता गया ट्रक, युवक की मौत, पीछे बैठी महिला की हालत नाजुक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही