Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शिक्षक के सम्मान में रखा डीएवी सिंदरी में ब्लॉक का नाम

Advertisement
Advertisement
Sindri : डीएवी पब्लिक स्कूल रांगामाटी, सिंदरी में गुरुवार, 7 अप्रैल को जूनियर विंग में स्‍कूल के संस्थापक शिक्षक जीवन किशोर श्रीवास्तव की स्मृति में बनाए गए जीवन ब्लॉक का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन बलियापुर के बीडीओ अमित कुमार व उनकी पत्नी रितु कुमारी ने किया. बीडीओ ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि संभवतः यह पहला अवसर है जब किसी शिक्षक को इस तरह का सम्मान मिला है. प्राचार्य आशुतोष कुमार ने शिक्षक जीवन किशोर श्रीवास्तव के स्कूल में दिए योगदान की चर्चा की. कहा कि शिक्षक जीवन अब बच्चों के बीच हमेशा रहेंगे. विशिष्ट अतिथि गणेश मिश्रा ने कहा कि जीवन श्रीवास्तव के कार्यो को विद्यालय विस्मृत नहीं कर सकेगा. शिक्षक जीवन किशोर श्रीवास्तव की मृत्यु पिछले वर्ष करोना से हो गई थी. संक्रमित होने तक वे जूनियर विंग के प्रभारी रहे. समारोह में स्‍व. जीवन की पत्नी सिंपल श्रीवास्तव सहित स्‍कूल के सभी शक्षिक-शिक्षिकाएं व बच्‍चे मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=284625&action=edit">यह

भी पढ़ें : निरसा : मैथन में छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही