Search

 
 
 

धनबाद: राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति के खिलाफ टोल प्लाजा की नाकेबंदी

 
Maithan : मैथन (Maithan)   राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्ति के विरोध में 5 अप्रैल बुधवार को धनबाद जिला युवा कांग्रेस ने मैथन टोल प्लाजा की नाकेबंदी की. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. टोल प्लाजा जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. हालांकि मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर आधा घंटे में ही आंदोलन समाप्त करा दिया. युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आज का आंदोलन सांकेतिक था, ताकि मोदी सरकार होश में आ जाए. युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हैं. नेताओं ने मोदी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए बदले की कार्रवाई के तहत संसद की सदस्यता समाप्त की गई है. नेताओं ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को सजा दी जा रही है. मोदी सरकार बताये कि अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं. कहा कि आम जनता की जमापूंजी और बैंकों का पैसा अडानी पर लुटाया जा रहा है. आंदोलन में जामताड़ा जिला के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल थे. मौके पर युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी विनोद छतरी, जिला अध्यक्ष कुमार गौरव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह, सावन सुमन, सन्नी सिंह, तबरेज खान, मनोहर महतो, राजीव रंजन, नवनीत नीरज, शरीफ अंसारी, टिंकू अंसारी, संतोष राय, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज हाड़ी, दीपक यादव, राकेश मिश्रा, मंजर आलम, कुमार अभिरव, जामताड़ा जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,तनवीर आलम, दानिश रहमान, सिद्दू दास, कृष्णा राम, सिद्धान्त खान, रितिक कुमार, दीपक सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही