Search

धनबाद : मैथन उत्सव के तीसरे दिन रक्तदान शिविर और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

Maithon : मैथन उत्सव के तीसरे दिन 19 मार्च को रक्तदान शिविर और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. मैथन ब्लड डोनर एसोसिएशन ने डीवीसी रिक्रिएशन क्लब में रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 50 लोगों ने रक्तदान किया. वहीं, डीवीसी श्रम कल्याण केंद्र में नृत्य प्रतियोगिता तीन ग्रुपों में हुई. बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका दर्शकों ने लुत्फ उठाया. दोनों कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की पत्नी आनंदिता चटर्जी व मुखिया मनोज राउत उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में इंद्रजीत सिन्हा, सुभाष अड्डी, शेख कमरूद्दीन, प्रवीण दत्ता, पप्पू रहमान, मिहिर नाथ, चंडीचरण चक्रवर्ती, विक्रमादित्य सिंह, कृष्णा मिंज, केके सिन्हा, धनजंय गुप्ता, गोराचंद मंडल, अजय सेन आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp