Search

 
 
 

धनबाद : कॉमरेड एके राय की स्मृति में मैथन में रक्तदान शिविर

 
शिविर में 46 लोगों ने किया रक्तदान, पूर्व विधायक ने की संस्था के पहल की सराहना
Maithon : कॉमरेड एके राय की चौथी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में शुक्रवार 21 जुलाई को मैथन रक्तदान संस्था ने डीवीसी स्टेशन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में कुल 46 लोगों ने रक्तदान किया. इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन डीवीसी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.उमेश कुमार, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. पूर्व विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि राजनीति के संत रहे कॉमरेड एके राय की स्मृति में मैथन रक्तदान संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करना सराहनीय कार्य है. रक्तदान किसी के लिए जीवन दान साबित होगा. शिविर में मुख्य रूप से मुखिया मनोज राउत, तोतन मजुमदार, अनिल बाउरी, मानव दे, उज्जवल दास, खटीक सरकार, मिहिर नाथ, बाबू लोहार, सुभाष अड्डे व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-form-will-be-filled-for-semester-6-examination-from-25-in-bbmku/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बीबीएमकेयू में 25 से सेमेस्टर-6 की परीक्षा के लिए भरा जाएगा फॉर्म [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही