Search

 
 
 

धनबाद : स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल तालडांगा में रक्तदान शिविर 12 जुलाई को

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-should-stop-blinding-of-electricity-rajiv-sharma/">(Dhanbad)

निरसा व चिरकुंडा के सामाजिक, व्यावसायिक व धार्मिक संगठनों की बैठक 14 जून को वि‍श्‍व रक्‍तदाता दिवस पर स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल तालडांगा में हुई. इसमें 12 जुलाई को हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. शिविर को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी. जूनियर चैंबर इंटरनेशनल चिरकुंडा बराकर के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने इससे मुख्य रूप से युवाओं को जोड़ने की बात कही. शिविर में 100 यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया. स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल की एमडी जयंती चक्रवर्ती ने शिविर में बलड डोनेट करने वालों को तीन माह तक इलाज में छूट देने की बात कही. मौके पर अस्पताल की डॉक्टर फरहा, हिमाद्री चक्रवर्ती, मारवाड़ी युवा मंच के प्रणव गडयान, दशरथ साव, राकेश अग्रवाल, अमित खरकिया, मनोज मंडल, बंटी पांडे, वासिल अंसारी, फैयाज बेग, फारुक हुसैन, सज्जू, आमिर उर्वा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-easy-win-over-hazaribagh-reached-the-semi-finals/">धनबाद

की हजारीबाग पर आसान जीत, सेमीफाइनल में पहुंची [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही