Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, बच्चों के बीच स्कूल किट वितरित

 
Maithon : कुमारधुबी विद्युत सब स्टेशन में डीवीसी के स्थापना दिवस के मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया. कैंप में डीवीसी कर्मियों ने 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया. वहीं मध्य विद्यालय, मेढ़ा में नामांकित 155 बच्चों के बीच स्कूल किट वितरित किया गया. स्कूल किट में कॉपी, पेंसिल, पेंसिल बॉक्स, वाटर बोतल, बिस्कुट, केक आदि सामग्री थी. कार्यक्रम डीवीसी के सीनियर डिवीजनल प्रबंधक पार्थसारथी दास के नेतृत्व में किया गया. मौके पर डीवीसी पंचेत अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इन्द्रजाल चट्टोपाध्याय, मुख्य अभियंता सीटीसी सुब्रतो गांगुली, सीनियर प्रबंधक सुमन भट्टाचार्य, सीनियर प्रबंधक अनुपम मजुमदार, हरिनंदन यादव, यशवंत सिंह, रघुवंश राम, राजेश पासवान, अशोक मांझी, प्रभाकर झा आदि ने रक्तदान किया. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-excise-department-team-seized-630-liters-of-illegal-mahua-liquor/">

धनबाद: उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त की 630 लीटर अवैध महुआ शराब [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही