Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अडानी एसीसी सिंदरी सीमेंट वर्क्स क्लब में लगा रक्तदान शिविर

Advertisement
Advertisement

चेयरमैन गौतम अडानी के 61 वें जन्मदिन पर किया गया आयोजन

Sindri: अडानी फाउंडेशन डे पर अडानी एसीसी सिंदरी सीमेंट वर्क्स क्लब में शनिवार 24 जून को रक्तदान शिविर लगाया गया. उद्घाटन प्लांट के निदेशक अतुल दत्ता, उनकी पत्नी शैलजा दत्ता, मार्केटिंग रीजनल मैनेजर अम्बिकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. प्लांट निदेशक ने बताया कि अडानी एसीसी सीमेंट के चेयरमैन गौतम अडानी के 61 वें जन्मदिन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. यह पहला मौका है,जब एसीसी अडानी फाउंडेशन डे मना रहा है. इस अवसर पर कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी किया गया है. उन्होंने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया. कहा कि रक्तदान महादान है. शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी की मेडिकल टीम ने हिस्सा लिया. सीएसआर हेड प्रदीप पांडेय, एच आर अमित तिवारी सहित लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर एच आर हेड एमरीन इकबाल, कुमुद रंजन सिन्हा, राजीव कुमार, डॉ रश्मि, प्रिय नाथ दत्ता, मीता राहा, रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद के मो अलाउद्दीन, दानिश सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही