Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची प्रखंड कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर

Topchachi : तोपचांची (Topchachi )  तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 11 फरवरी शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिले के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए शिविर लगाकर लोगों को प्रेरित किया गया. शिविर में धनबाद एशियन जलान अस्पताल के चिकित्सा कर्मी करीब 11 बजे पहुंचे तथा देखरेख का जिम्मा संभाला. रक्तदान शिविर में लोगों ने काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर नगर के समाजसेवियों सहित बीडीओ  राजेश एक्का ने भी रक्तदान किया. उन्होंने रक्तदान को महादान बताया. कहा समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए. इस रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है. कुछ लोग डरते है, रक्तदान में डरने जैसी कोई बात नहीं है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही