Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वासेपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन

Dhanbad : विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर बंगाली वेलफेयर सोसाइटी और समाजसेवी मुख्तार अहमद के संयुक्त तत्वावधान में वासेपुर के निशात नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन बैंक मोड़ के थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने फीता काटकर किया. शिविर में पहुंचे 41 महिला परुषों ने रक्तदान किया. इस दौरान समाजसेवी मुख्तार अहमद ने कहा कि संग्रहित रक्त को एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके. शिविर में जूली परवीन, तनवीर आलम, हाजी जमीर आरिफ, रजा अहमद, आमिश खान, बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के गोपाल भट्टाचार्य, नारायण रॉय चौधरी, ब्लड बैंक के एचओडी एके सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668811&action=edit">धनबाद

: पहले प्रयास में तिलातांड के गौरव को नीट में पायी सफलता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही