Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

 
Jharia : झरिया के तिसरा थाना क्षेत्र स्थित कुइयां 14 नंबर कोल डंप के नीचे से 25 जून की सुबह पुलिस ने विवाहित महिला का शव बरामद किया है. शव खून से लथपथ है और चेहरा  पत्थरों से कुचला हुआ है. मृतका की पहचान सुनीता शर्मा के रूप में की गई. बताया गया कि महिला का पति उमेश शर्मा के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते वो आसनसोल में अपने भाई के यहां रहती थी. भाई लालबाबू ने बताया के विवाद सुलझाने के लिए सुनीता 24 जून को शक्तिपुंज एक्सप्रेस से अपनी बच्ची के साथ धनबाद आई थी. धनबाद रेलवे स्टेशन पर पति उमेश शर्मा उसे लेने आया था. इसके बाद से बहन का कोई अता-पता नहीं चला. भाई ने बताया कि सुनीता और उसके पति उमेश शर्मा के बीच विवाद से संबंधित केस धनबाद कोर्ट में रहा है. थाना में पति-पत्नी के बीच कई बार समझौता भी हुआ था. भाई लालबाबू ने उमेश शर्मा पर उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है. तिसरा व धनसार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-police-will-patrol-with-qr-system/">धनबाद

: क्यू आर सिस्टम से पेट्रोलिंग करेगी मैथन पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही