Search

धनबाद:सदर अस्पताल में लगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, मरीज-डॉक्टर खुश

Dhanbad : सदर अस्पताल में प्रसूति महिलाओं को अब ब्लड के अभाव में किसी दूसरे अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. ऐसे मरीजों के लिए अस्पताल में अब ब्लड स्टोरेज यूनिट लग चुकी है. हालांकि यह सेवा मरीजों को अगले माह जून से उपलब्ध होगी. जानकारी के अनुसार अस्पताल में लगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की क्षमता 100 यूनिट की है. इससे प्रतिदिन 6 मरीजों को ब्लड दिया जा सकता है. स्टोरेज यूनिट का मदर ब्लड बैंक एसएनएमएमसीएच को बनाया गया है. हालांकि इस सेवा के प्रारंभ होने पर मरीजों में खुशी का माहौल है. ब्लड स्टोरेज यूनिट के प्रभारी डॉ राकेश कुमार का कहना है कि अब मरीजों के साथ अस्पताल प्रबंधन को भी फायदा होगा. अस्पताल के मरीजों को अब ब्लड के अभाव में यहां से रेफर नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इससे पहले कई मरीजों को ब्लड के अभाव में एसएनएमएमसीएच भेज दिया जाता था. उन्होंने बताया कि मदर ब्लड बैंक एसएनएमएमसीएच को बनाया गया है. क्योंकि कई मशीन अब भी सदर अस्पताल को नही मिली है. ब्लड डोनेट करने वाले व्यक्ति के खून की जांच सदर अस्पताल में नहीं की सकती. जांच के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा जाएगा तथा वहां के ब्लड बैंक से ब्लड लाकर स्टोरेज यूनिट में रखा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp