Search

 
 
 

धनबादः जोड़ापोखर में किन्नरों के बीच खूनी संघर्ष, श्वेता किन्नर समेत 4 घायल

घायल श्वेता किन्नर ने मीडिया को बताया कि वह समाज सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं और कई सामाजिक कार्यक्रमों में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि समुदाय के ही एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश व ईर्ष्या में उन पर व उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया.
 

 Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के पंजाबी धौड़ा में किन्नर समुदाय के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. श्वेता किन्नर व तीन अन्य लोगों पर उनके ही समुदाय के एक सदस्य ने लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला कर दिया. इस घटना में चारों घायल हो गए हैं.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. हमले में कुछ लोगों को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, इनमें कुछ की स्थिति गंभीर है.

 

घायल श्वेता किन्नर ने मीडिया को बताया कि वह समाज सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं और कई सामाजिक कार्यक्रमों में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि समुदाय के ही एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश व ईर्ष्या में उन पर व उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया. श्वेता ने यह भी दावा किया कि उन्हें पूर्व में जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी, जिसकी सूचना थाना को दी गई थी. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. वहीं, जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही