Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा में खूनी संघर्ष, उपद्रवियों ने सांसद सीपी चौधरी का घर फूंका, डीएसपी का माथा फोड़ा

 
झामुमो नेता कारू यादव गिरफ्तार Katras : धनबाद जिले के बाघमारा में हिलटॉप राइज आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व झामुमो नेता कारू यादव के समर्थकों के बीच गुरुवार को हुए खूनी संघर्ष के बाद से स्थिति तनावपूर्ण है. वाकया बाबूडीह बस्ती के समीप का है. इस हिंसक घटना में उपद्रवियों ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आवास में आग लगा दी. झड़प में बाघमारा के डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह का सिर फट गया, जबकि एक व्यक्ति को गोली लगी है. घायल व्यक्ति को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बम के धमाकों और गोलियों की तड़तड़ाट से इलाके में दहशत फैल गई. घटनास्थल पर दर्जनों बम फोड़े गए और कई राउंड गोलियां चलीं. पुलिस ने झामुमो नेता कारू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जनकारी के अनुसार, उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान झामुमो नेता कारु यादव के समर्थक बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. उनलोगों ने डीएसपी पर पत्थर से हमलाकर दिया, जिससे उनका माथा फट गया.उनके सिर में गंभीर चोट आई है, लहूलुहान हालत में डीएसपी को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया.

यह है मामला

यह हिंसा हिल टॉप राइज आउटसोर्सिंग कंपनी और स्थानीय रैयतों के बीच जमीन के मुआवजे और चहारदीवारी निर्माण को लेकर हुई. बताया जा रहा है कि कंपनी ने रैयतों की जमीन पर बिना मुआवजा और नौकरी दिए बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू कर दिया था. दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था. विवाद को देखते हुए वहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी. लेकिन खूनी संघर्ष के दौरान गोली-बम के धमाकों  के बीच पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण उसे पीछे हटना पड़ा. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर उपद्रवियों को खदेड़ा गया. यह भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-reached-prayagraj-visited-sangam-area-on-boat-will-meet-saints-will-participate-in-many-programs/">योगी

प्रयागराज पहुंचे, क्रूज  पर संगम क्षेत्र का दौरा किया, संतों से मिलेंगे, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही