Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयला क्षेत्र में अब ठेका मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगा बीएमएस- लक्ष्मण रेड्डी

Katras : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के गेस्ट हाउस में 9 मार्च को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का कार्यकर्त्ता सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 1 से 12 तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएमएस के कोयला क्षेत्र के प्रभारी और जेबी सीसीआई सदस्य के लक्ष्मण रेड्डी ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने कहा कि कोल इंडिया के अंतर्गत 10 कंपनियों के मजदूरों के बीच भारतीय मजदूर संघ की पैठ बढ़ी है. प्रबंधन की उपेक्षा के चलते आम मजदूर बीएमएस की ओर देख रहा है. यही वजह है कि बीएमएस अब एक नंबर संगठन बन गया है.  बीसीसीएल में संघ की मेंबरशिप में 11500 की  वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि 11वें वेतन समझौते में मजदूरों के वेतन में 19% की बढ़ोतरी सराहनीय रही है. कोयला खदानों व अन्य संस्थानों में ठेका मजदूरों से काम लिया जा रहा है. प्रबंधन ठेका मजदूरों का लगातार शोषण कर रहा है. बीएमएस की अगली लड़ाई ठेका मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के लिए होगी. मजदूरों को स्वास्थ्य, पेंशन समेत अन्य समस्याओं के सौहार्दपूर्ण निराकरण के लिए बीएमएस कटिबद्ध है. सम्मेलन को झारखंड प्रदेश के महामंत्री बृजबिहारी शर्मा ने भी सम्बोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता अजय सिंह व संचालन उत्तम पांडेय ने किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह, महामंत्री रामधारी सिंह, केपी गुप्ता, धर्मजीत चौधरी, योगेंद्र सिंह, गंगा सागर राय, सीएस राय, राम कुमार पांडेय, नंदू दुसाध, इंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-koyalanchal-drank-liquor-worth-5-80-crores-on-holi/">धनबाद

: होली पर 5.80 करोड़ की शराब गटक गए कोयलांचल के लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही