Search

 
 
 

धनबाद : सिजुआ पंचायत से लगातार दूसरी बार मुखिया बनी बॉबी कुमारी मुर्मू

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गिनती गुरु नानक कॉलेज भुदा में जारी है. समाचार लिखे जाने तक चौथे राउंड की गिनती चल रही है. अब तक के घोषित परिणाम के अनुसार निरसा प्रखंड के बेनागोड़िया पंचायत से आलोकी मरांडी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता हांसदा को 1398 मत से पराजित कर मुखिया बनी. सिजुआ पंचायत से बॉबी कुमारी ने लगातार दूसरी बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिलोनी मुर्मू को 658 वोट से पराजित कर विजयी रही हैं.

चुनाव प्रचार में ही हो गई थी कमला देवी के पति की मौत

रंगामाटी पंचायत से कमला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कलसुम बीवी को 1293 मत से पराजित कर दिया. मालूम हो कि कमला देवी के पति रामेश्वर कुंभकार की तबीयत चुनाव प्रचार के दौरान 22 मई को अचानक खराब हो गई थी. उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई थी. कमला देवी को सहानुभूति वोट भी भरपूर मात्रा में मिला. वही सोनबाद पंचायत की पूर्व मुखिया पुष्पा बाउरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सह निवर्तमान मुखिया सिंटू बाउरी की पत्नी भाग्यश्री बाउरी को 300 से ज्यादा मतों से पराजित किया. दूसरी ओर घाघरा पंचायत से पुतुल गोराई अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमिला घटवारिन से लगभग 400 मतों से आगे चल रही हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-third-and-fourth-phase-of-counting-till-noon-five-candidates-for-the-post-of-chieftain-won/">धनबाद:

तीसरे और चौथे चरण की मतगणना में दोपहर तक मुखिया पद के पांच प्रत्याशी विजयी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही